मास्क और फलों के वितरण के साथ प्रारंभ हुआ सेवा सप्ताह आयोजन  

 

 

जगदलपुर /तोकापाल मण्डल

 

आज दिनांक 14/09 /2020″ दिन सोमवार भारतीय जनता पार्टी के द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह के पहले दिन में तोकापाल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मे मरीजों को फल वितरण किया गया ।

सेवा सप्ताह :- विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता गरीब, वंचित, दलित , आदिवासी एवं किसानो मसीहा के रूप मे कार्य करने वाले माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, का 17 सितम्बर को जन्मदिन है । प्रत्येक वर्ष पार्टी के सभी कार्यक्रताओ के द्वारा विभिन्न प्रकार के सेवा के कार्यक्रम “सेवा सप्ताह ” के रूप मेंआयोजित करके माननीय प्रधानमंत्री जी के स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करते है ।

हम सबको प्रसन्नता है, की इस वर्ष माननीय प्रधानमंत्री जी का 70 वां जन्मदिवस है। माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के निर्देशानुसार 14 सितम्बर से 20 सितम्बर 2020 तक सेवा सप्ताह के रूप मे विभिन्न सेवा कार्य किया जाना है, आज तोकापाल मण्डल के आसपास के क्षेत्र मे भी गरीब लोगो को भी फल वितरण व मास्क वितरण किया गया ।

इस अवसर पर उपस्थित रहें –

मण्डल अध्यक्ष विनायक गोयल जी श्री चन्द्रशेखर जोशी जी, जिलापंचायत सदस्य श्री रैतुराम बघेल जी, श्रीमती रामबती भण्डारी जी, कामदेव बघेल जी, पुरन सेठिया जी, पुरन कश्यप जी, बुदराम कश्यप जी, बाबूल नाग, महामंत्री सुभाष कश्यप जी , डूण्डी राम बघैल, पूर्व जनपद सदस्य, श्रीमती शांति नाग, महिला मोर्चा अध्यक्ष सुश्री पदमनी कश्यप, श्रीमती रैयमती बघेल, बसंती कश्यप आदि उपस्थित रहे ।

Related Articles

Back to top button