छत्तीसगढ़

सीएम भूपेश बघेल के बयान पर डॉ. रमन सिंह ने कहा यह डर अच्छा

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के गरमाहट के बीच राजनीतिक पार्टियों का एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप शुरु हो गया है। मुख्‍यमंत्री भूपेश बघेल के केंद्र सरकार पर एजेंसियों के दुरूपयोग का आरोप लगाने वाले बयान पर पूर्व मुख्‍यमंत्री डॉ रमन सिंह ने पलटवार किया है।

 

उन्‍होंने एक्स पर सीएम भूपेश पर पलटवार करते हुए लिखा है कि यह डर अच्छा लगा। चुनाव हारने के बाद कांग्रेसी ईवीएम पर सवाल उठाते थे। अब हारने के पहले ही बहाना तैयार करके बैठे हैं। दाऊ भूपेश बघेल बाकी सब तो ठीक है, लेकिन सीआरपीएफ के जवानों पर ऐसे आरोप लगाते हुए थोड़ी तो शर्म कर लेते। यह जवान हमारे देश की धरोहर हैं इनकी निष्ठा पर प्रश्नचिन्ह लगाने का अधिकार किसी को भी नहीं है।

 

बतादें कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्र सरकार पर केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाया है। उन्‍होंने कहा, “सीआरपीएफ के प्लेन में जो बड़े-बड़े बक्से भरकर आए हैं, उनकी चेकिंग नहीं हो रही है। मैं निर्वाचन आयोग से कहना चाहूंगा कि इनके (ईडी, सीआपीएफ) वाहनों की भी अनिवार्य रूप से चेकिंग होनी चाहिए। भाजपा हार मान चुकी है और ये आखिरी दांव है कि बक्सों में पैसे भरकर लाए जा रहे हैं, जिसका उपयोग मतदाताओं को प्रभावित करने के लिए किया जाएगा। इसलिए सभी वाहनों खासकर ईडी और सीआरपीएफ के वाहनों की चेकिंग होनी चाहिए।”

Related Articles

Back to top button