जब राष्ट्रपति की पत्नी ने उप राष्ट्रपति के पति को किया KISS

अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने बुधवार को कैपिटल हिल पर स्टेट ऑफ द यूनियन को संबोधित किया। करीब एक घंटे तक चले इस संबोधन से पहले कुछ ऐसा हुआ कि हर कोई देखता रह गया. सोशल मीडिया पर भी इसके काफी चर्चे हो रहे हैं।
दरअसल, सभी सदस्य बाइडेन का संबोधन सुनने के लिए हॉल में बैठे थे. इनमें अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की पत्नी यानी अमेरिका की प्रथम महिला जिल बाइडेन और उप राष्ट्रपति कमला हैरिस के पति डग एमहॉफ शामिल थे। दोनों अगल-बगल बैठे थे।
बाइडेन का संबोधन शुरू होता, इससे पहले जिल बाइडेन हॉल में आती हैं और डग एम्हॉफ के पास जाकर उनके होठों को चूमती हैं। अब ये वीडियो और तस्वीर वायरल हो रही है. लोग इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
लोगों ने क्या कहा?
बेनी जॉनसन नाम के एक यूजर ने डॉग एम्हॉफ और जिल बाइडेन का वीडियो शेयर कर पूछा, क्या जिल बाइडेन ने कमला हैरिस के पति को होठों पर किस किया? एक अन्य यूजर ने लिखा, “जिल बिडेन ने कमला हैरिस के पति को होठों पर किस किया… कभी सोचा नहीं…”



