लोकमान्य तिलक वार्ड में जनता दरबार, समस्याओं के बोझ तले वार्ड का नहीं हो रहा विकास

वार्डवासियों ने सामने रखी अपनी
समस्या नवनीत ने कहा मिलकर मिलकर लडेंगे
जगदलपुर । मुक्ति मोर्चा या जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की टीम आज बस्तर बेटा नवनीत चाँद के नेतृत्व में जगदलपुर स्थित वार्ड लोकमान्य तिलक पहूंचे । जहाँ वार्डवासियों ने नवनीत सहित सभी वार्डवासियों ने सबका आत्मीय स्वागत किया ।और फिर वार्ड में व्याप्त समस्याओं ,विकास को लेकर सबने अपनी बातें मोर्चा एवं जे कांग्रेस के सामने खुलकर रखी और अपनी समस्याओं को भी सामने रखा।
जनसंवाद द्वारा वार्ड में पट्टा ,आवास,पेंशन ,रोजगार के साथ बुनियादी समस्याओं पर खुल र चर्चा किया गया । छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस एवं मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक श्री नवनीत ने कहा कि- जिम्मेदार जनप्रतिनिधि उदासी यहाँ जनता का सुध लेने वाला कोई नही समस्याओं के बोझ तले वार्ड का विकास नहीं हो रहा । उन्होंने कहा कि जनता के साथ वार्ड और शहर का विकास जरूरी है हम मिलकर इस लड़ाई को लड़ेंगे । इस अवसर पर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों के रूप में किशन सरकार ,ओम मरकाम, कुंदन पाटील डेनिश राज व अन्य कार्यकर्ता एवं वार्ड वाशी उपस्थित थे।



