शोभायात्रा में शामिल हो युवा नेता राजीव ने भाईचारे का संदेश दे लोगों का जीता दिल

इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष ने अय्यप्पा मंदिर के 36 वें वार्षिक महोत्सव शोभायात्रा में शामिल हो किया नगर भ्रमण
जगदलपुर । इंद्रावती विकास प्राधिकरण जिलाध्यक्ष राजीव शर्मा ने श्री अय्यप्पा स्वामी जी की पूजा अर्चना कर बस्तर सहित प्रदेश की सुख समृद्धि की कामना कर गरुड़ दर्शन व 36 वें वार्षिक महोत्सव की अय्यप्पा समाज को दी हार्दिक बधाई दी और
शोभा यात्रा में शामिल होकर नगर भर्मण किया । इस तरह बस्तर की युवा नेता ने एकता,भाईचारा और सौहाद्र का संदेश देकर लोगों का दिल जीत लिया। उन्होंने
कहा कि मानव जाति व इंसानियत से बड़ा कोई धर्म नहीं।



