बजट में किसानों का रखा खास ध्यान, कई योजनाएं चालू करने की घोषणा

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमन आम बजट-2023 पेश कर रही हैं. वित्त मंत्री ने साल 2023 के बजट (union budget) में किसानों का खास ध्यान रखा है. किसान समृद्धि योजना के बाद इस साल सरकार ने कई अन्य योजनाएं चालू करने की घोषणा की है. सरकार ने पशुपालकों और मछलीपालन करने वाले किसानों के लिए भी कई कदम उठाए हैं. वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना की शुरुआत करने का फैसला किया है. डिजिटल तकनीकी से खेती को बढ़ावा देने का फैसला भी किया गया है.

वित्त मंत्री ने आम बजट के भाषण के दौरान ऐलान किया है कि किसानों के लिए सहकार से समृद्धि प्रोग्राम चलाया जाएगा. इसके जरिए 63000 एग्री सोसायटी को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा. इससे किसानों को समृद्ध बनाने में मदद मिलेगी. पशुपालन, मछीपालन के क्षेत्र में कर्ज देने की रफ्तार बढ़ाई जाएगी और मल्टीपर्पज कोरपोरेट सोसायटी को बढ़ावा दिया जाएगा. इसके साथ ही वित्त मंत्री ने प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना की शुरुआत करने का फैसला भी किया है.

बजट में किसानों के लिए ये घोषणाएं

सहकार से समृद्धि, किसानों के लिए ये प्रोग्राम चलाया जाएगा.

इसके जरिए 63000 एग्री सोसायटी को कंप्यूटराइज्ड किया जाएगा.

पशुपालन, मछीपालन के क्षेत्र में कर्ज देने की रफ्तार बढ़ाई जाएगी.

मल्टीपर्पज कोरपोरेट सोसायटी को बढ़ावा दिया जाएगा.

फिशरीज के लिए भी कोरपोरेट सोसायटी बढ़ाई जाएंगे.

प्रधानमंत्री मत्स्य पालन योजना की शुरुआत की जाएगी.

Related Articles

Back to top button