छत्तीसगढ़ में खराब सड़क पर एक्शन

रायपुर के लगभग हर चौराहे पर गड्ढे हैं। कहीं वायरिंग कहीं पाइप तो कहीें दूसरे मेंटेनेंस के नाम पर सड़कों की खुदाई की गई है। कई जगहों पर सड़क पर छोटे पैच छूटे हैं। इससे राहगीरों को दिक्कत हो रही है। मीडिया में लगातार ये खबरें आने के बाद अब रायपुर के महापौर एजाज ढेबर भी एक्शन में आए हैं।
ढेबर ने मंगलवार शाम समीक्षा बैठक में सड़कों की खराब हालत पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा- सड़कों पर बने गड्ढों की मरम्मत में लेटलतीफी हो रही है, ये नहीं चलेगा। महापौर ने दिल्ली की एजेंसी पर 25 लाख का फाइन लगाने के निर्देश अफसरों को दे दिए। ये भी कहा कि अगर काम ठीक से न हो तो उसे ब्लैक लिस्टेड कर देंगे।



