कांग्रेसियों के साथ संसदीय सचिव ने किया भगवान श्री बालाजी शोभायात्रा का स्वागत

श्रद्धालुओं में पेयजल वितरण के साथ बांटी गई मिठाईयां

 

जगदलपुर ।विधायक जगदलपुर एवं संसदीय सचिव रेखचंद जैन ने कांग्रेसियों के साथ भगवान श्री वेंकटेश्वर बालाजी का विधि विधान से पूजा अर्चना कर छत्तीसगढ़ एवं बस्तर के सुख शांति समृद्धि की कामना की।

इस अवसर पर उत्साह एवं भक्ति पूर्ण हॉल में माहौल में शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं का स्वागत अभिवादन किया गया एवं उनके बीच मधुर पेयजल के साथ मिष्ठान वितरण भी किया गया इस अवसर पर पार्टी परिवार से बड़ी संख्या में कांग्रेसी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button