घाटपदमुर के नेगीगुड़ा में बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है जनता – नवनीत चांद

मेरा रोजगार मेरा अधिकार अभियान का चौपाल : घाटपदमुर के नेगीगुड़ा में सजा मोर्चा जनता ,कांग्रेस छत्तीसगढ़ नेता नवनीत चांद का चौपाल
जगदलपुर । मेरा रोजगार मेरा अधिकार अभियान को लेकर नवनीत चांद के नेतृत्व जनता कांग्रेश एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा घाटपदमुर ग्राम पंचायत के नेगीगुड़ा पहुंचा जहां स्थानीय क्षेत्र से बड़ी संख्या में सभी वर्ग की जनता जनसंवाद के इस चौपाल में पहुंची थी ।
स्थानीय लोगों में नवनीत चांद को लेकर काफी उत्साह दिखा उन्होंने उत्साह पूर्वक वहां पहुंचे सभी का हृदय से स्वागत किया ।इस अवसर पर जनता कांग्रेस के साथ मुक्ति मोर्चा के वे पदाधिकारी भी शामिल थे जो लगातार बस्तर में जन समस्याओं को लेकर सड़क की लड़ाई लड़ रहे हैं ।स्थानीय लोगों ने खुलकर अपनी समस्याओं को नवनीत चांद के सामने रखी ।घाटपदमुर नेगी गुड़ा में बुनियादी समस्याओं का अंबार साफ दिखा विधायक के साथ स्थानीय जनप्रतिनिधियों की उदासीनता भी वहाँ देखने को मिली ।रोजगार ,शिक्षा, स्वास्थ्य ,सिंचाई के साथ जीवन जीने के रोज मुश्किलों से वहां के लोग जूझते दिखे वहां के जनता की समस्याओं को देखकर नवनीत चांद ने कहा कि वह यहाँ की जनता के साथ है। बस्तर के साथ यहां के समस्याओं के लिए जो संभव हो वह किया जाएगा बस्तर की समस्याओं के लिए मिलकर लड़ाई लड़ी जाएगी अब जो नींद में है उन्हें जागना ही होगा और उन्हें अब जनता सबक सिखाने खड़े हो रही है । इस दौरान बस्तर विकार मुक्ति मोर्चा के पदाधिकारियों के रूप में अजय बघेल ओम मरकाम संतोष सिंह आदि कार्यकर्ता एवं ग्राम वासी उपस्थित थे



