ग्रामीण अंचल के बेरोजगार युवा साथियों को मिला बस्तर के युवा नेता हेमंत कश्यप का साथ

जगदलपुर। बस्तर के ग्रामीण अंचल में रहने वाले बेरोजगारों को उचित रास्ता दिखाने के हर संभव कोशिश में जुटे हुए दिख रहे हैं बस्तर के युवा नेता हेमंत कश्यप इसी कड़ी में गत दिवस उन्होंने अंचल के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार उपलब्ध कराने जगदलपुर कुकुट पालन कें जगदलपुर द्र में जाकर अरुण देवांगन जी से मुलाकात की एवं अनुदान एवं अन्य सुविधा संभावनाओं पर चर्चा किया।
श्री हेमंत कश्यप ने कहां है कि कोई भी बेरोजगार युवा रोजगार के उद्देश्य से कुकूट पालन करना चाहता हो तो नजदीकी पशु चिकित्सा केंद्र में जाकर फॉर्म भरने पर सब्सिडी सहित 45 चूजे एवम दाने निशुल्क मिलेंगे जिससे वे रोजगार पा सकते है। उन्होंने कहा कि आगे भी वे अंचल में बेरोजगारों के साथ हैं और उनके लिए हर संभव कोशिश करेंगे करते रहेंगे।



