छत्तीसगढ़ में आज मिले 1615 नये कोरोना मरीज, राजधानी मिले सबसे ज्यादा 211

रायपुर, छत्तीसगढ़ में आज 1615 कोरोना मरीजों की पहचान हुई तथा 16 लोगों की मौत की खबर है। राजधानी रायपुर में आज न सिर्फ 200 से ऊपर मरीज मिले, 4 लोगों की मौत भी हो गई। प्रदेश में इस समय कोरोना एक्टिव मरीजों की संख्या 18 हजार 931 है।

आज दुर्ग में 150, राजनांदगांव में 90, बालोद में 98, बेमेतरा में 33, कवर्धा में 15, रायपुर में 211, धमतरी में 41, बलौदाबाजर में 103, महासमुन्द में 69, गरियाबंद में 12, बिलासपुर में 133, रायगढ़ में 116, कोरबा में 106, जांजगीर चाम्पा में 155, मुंगेली में 14, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 12, सरगुजा में 57, कोरिया में 35, सूरजपुर में 36, बलरामपुर में 33, जशपुर में 21, बस्तर में 13, कोंडागांव में 30, दंतेवाड़ा में 8, सुकमा में 2, कांकेर में 16, नारायणपुर में 0, बीजापुर में 2 एवं अन्य राज्य से 4 मरीज मिले

Related Articles

Back to top button