मेरी आवाज ही मेरी पहचान की द्वितीय वर्षगांठ समारोह का आयोजन

 

जगदलपुर– मेरी आवाज ही मेरी पहचान संस्था की द्वितीय वर्षगांठ समारोह का आयोजन दिनांक 14 दिसंबर 2020 दिन सोमवार संध्या 6:00 बजे जगदलपुर विधायक व संसदीय सचिव श्री रेखचंद जैन एवं जगदलपुर की महापौर श्रीमती सफिरा साहू के गरिमामई उपस्थिति में किया जाएगा। अत्यंत हर्ष का विषय है जगदलपुर के कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति दी जाएगी। इस कार्यक्रम के ग्रुप संरक्षक दिनेश सराफ है।ग्रुप प्रमुख आर.पी.पाल के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित की जाएगी।वरिष्ठ गायक दीपक वाधवानी,सचिव संजय सिंह, सांस्कृतिक सचिव अतुल शुक्ला,कोषाध्यक्ष भास्कर पांडेय,मीडिया प्रभारी संग्राम सिंह राणा,मनीष मूलचंदानी कार्यक्रम संचालक बनाये गए है।विशेष मीडिया प्रसारण साधना न्यूज़ द्वारा किया जाएगा।

 

Related Articles

Back to top button