₹11,500 के पार जा सकता इस ऑटो कंपनी के शेयर का भाव! आज जारी होंगे Q3 रिजल्ट

देश की ऑटोमोबाइल सेक्टर की लीडिंग कंपनियों में से एक मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के तिमाही नतीजे जारी किए जाएंगे। ऑटो सेक्टर की इस दिग्गज कंपनी के प्रदर्शन पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी। कंपनी के प्रदर्शन पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट्स की मानें तो चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंपनी का नेट सेल्स मे गिरावट देखने को मिल सकती है। बता दें, एक्सपर्ट्स इस दिग्गज कंपनी को खरीदने की सलाह दे रहे हैं।

तीसरी तिमाही के नतीजे से पहले Maruti Suzuki के एक शेयर भाव बीएसई में सोमवार को 0.24 प्रतिशत की गिरावट के साथ 8423.15 रुपये के लेवल पर बंद हुआ था। कंपनी का मार्केट कैप 2.54 लाख करोड़ रुपये से अधिक है।

नतीजों को लेकर क्या है एक्सपर्ट्स राय? 

बीएनपी से जुड़े ऑटो एनालिस्ट कुमार राकेश के अनुसार, “पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही की तुलना में इस बार की तीसरी तिमाही में Maruti Suzuki का रेवन्यू 6 प्रतिशत घट सकता है। इसके अलावा EBITDA मार्जिन 9 प्रतिशत रह सकता है। कमोडिटी की कीमतों में गिरावट, डॉलर के मुकाबले कमजोर होता रुपया और बढ़ती कीमतों का असर कंपनी के रेवन्यू पर पड़ सकता है।”

वहीं, आईसीआईसीआई डायरेक्ट के शशांक कनोडिया और राघवेंद्र गोयल कहते हैं, “तीसरी तिमाही में Maruti Suzuki का प्रदर्शन धीमा रह सकता है। बीते वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही की तुलना में नेट सेल्स घटकर 5.5 प्रतिशत यानी 28,281 करोड़ रुपये के आस-पास रह सकता है। यूवी मॉडल्स की मांग बढ़ना कंपनी के लिए बेबतर नजर आ रहा है।”

एक्सपर्ट्स बोले- खरीद लो स्टॉक  

बीएनपी से जुड़े एक्सपर्ट्स का मानना है कि Maruti Suzuki के शेयरों का भाव आने वाले समय में 11,800 रुपये के लेवल तक जा सकता है। एक्सपर्ट्स ने इस ऑटो सेक्टर की कंपनी को ‘बाय’ टैग दिया है। हालांकि, इससे पहले मारुति सुजुकी का टारगेट प्राइस 12,300 रुपये था। बता दें, बीते एक महीने के दौरान कंपनी के शेयरों में 2 प्रतिशत की उछाल देखने को मिली है।

दिसंबर में कैसा था मारुति सुजुकी का प्रदर्शन? 

साल के आखिरी महीने में कंपनी ने 1,39,347 गाड़ियां बेची थी। जबकि पिछले साल दिसंबर में ही मारुति सुजुकी 1,53,149 यूनिट बेचने में सफल रहा है। चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीने में इस दिग्गज ऑटो कंपनी ने 14,51,237 गाड़ियां बेची थी। बता दें, पिछले वित्त वर्ष के पहले 9 महीने में Maruti Suzuki 11,63,823 यूनिट बेचने में सफल रही थी।

Related Articles

Back to top button