TMC के दो नेताओं के घर छापे

पश्चिम बंगाल में शिक्षक भर्ती घोटाले में एक बार फिर ईडी की टीम ऐक्शन में आ गई है। शुक्रवार को ईडी ने टीएमसी के युवा नेता शांतनु बनर्जी के घरों पर छापेमारी की। यह छापेमारी शिक्षक भर्ती घोटाले को लेकर गई है। सूत्रों के मुताबिक इसके अलावा टीमएसी के कुंतल घोष के न्यू टॉउन स्थित घर भी छापेमारी जारी है। गौरतलब है कि पिछले साल जुलाई में शिक्षक भर्ती घोटाले में पार्थ चटर्जी और उनकी सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया गया था। यह दोनों अभी भी जेल में बंद हैं।
अर्पिता के घर मिला था काफी पैसा
गौरतलब है कि पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल में काफी हंगामा मचा था। खासतौर पर अर्पिता मुखर्जी के पास से जितनी धन संपत्ति बरामद हुई थी, उससे भी लोगों की आंखें चौंधियां गई थीं। करोड़ों रुपए कैश के साथ-साथ सोना-चांदी और जेवरात भी बरामद हुए थे। आलम यह था कि पैसे की गिनती के लिए मशीनें तक लगानी पड़ी थीं।



