ट्रेडमार्क की लड़ाई में Adidas को मिली शिकस्त, इस कंपनी के लोगो से थी दिक्कत

नई दिल्ली.   स्पोर्ट्सवियर ब्रांड Adidas को अमेरिकी लक्जरी फैशन ब्रांड Thom Browne के खिलाफ ट्रेडमार्क उल्लंघन के मामले में शिकस्त मिली है। Adidas ने ट्रेडमार्क को लेकर दावा किया था कि Thom Browne की चार पट्टियां उसकी तीन पट्टियों के समान थीं। इसके साथ ही Adidas ने हर्जाने के रूप में $7.8 मिलियन यानी करीब 63 करोड़ रुपये से अधिक की मांग की थी। हालांकि, अब न्यूयॉर्क की एक जूरी ने Thom Browne के पक्ष में फैसला सुनाया है।

क्या कहा Thom Browne ने: बीबीसी की रिपोर्ट के मुताबिक Thom Browne ने कोर्ट को बताया कि दोनों कंपनियों के ट्रेडमार्क में किसी तरह की समानता नहीं है। दोनों कंपनियों की पट्टियों की संख्या अलग है। Adidas के डिजाइनों में तीन पट्टियां एक सामान्य हैं जबकि Thom Browne की पट्टियों का डिजाइन अलग है। वहीं, Thom Browne एलीट कस्टमर्स के लिए कपड़े बनाती है। इसके अतिरिक्त, फैशन ब्रांड के वकीलों ने जोर देकर कहा कि पट्टियां एक विशिष्ट पैटर्न का निर्माण करती हैं।

लंबे समय से है विवाद: बता दें कि यह विवाद 15 साल पहले का है, जब Thom Browne ने 2007 में एक जैकेट पर तीन पट्टियों के पैटर्न का इस्तेमाल किया। यही वो वक्त था जब एडिडास ने पहली बार ट्रेडमार्क को लेकर विरोध किया। Thom Browne ने इस ट्रेडमार्क को छोड़कर चार पट्टियों के पैटर्न पर स्विच किया। एडिडास ने सालों तक इसका विरोध नहीं किया, लेकिन 2018 में एडिडास ने एक बार फिर Thom Browne के इस ट्रेडमार्क पर आपत्ति जताई।

Related Articles

Back to top button