अग्रवाल युवा मंडल द्वारा रिश्तों का मांझा – पतंग उत्सव का आयोजन…

 

रायपुर।  मकर संक्रांति के अवसर पर श्री अग्रवाल सभा रायपुर की युवा इकाई अग्रवाल युवा मंडल द्वारा दिनांक 14/01/2023 शनिवार को अग्रसेन धाम छोकरा नाला में, समाज के लोगो के लिए पतंग उत्सव का आयोजन किया जा रहा है ।

नवनिर्वाचित युवा महामंत्री सी.एस.सौरभ अग्रवाल ने बताया कि समाज की नई कार्यकारणी गठन के बाद युवा मंडल का यह कार्यक्रम अग्रवाल सभा के अध्यक्ष श्री विजय अग्रवाल जी के मार्गदर्शन में एवम नवनिर्वाचित युवा अध्यक्ष श्री राम अग्रवाल की अध्यक्षता में यह कार्यक्रम सम्पन्न होने जा रहा है।

इस कार्यक्रम में पतंग सजाओ सहित कई प्रतियोगिताएं आयोजित की गई है जिसमे कई तरह के पुरस्कार दिये जाएंगे।

साथ ही युवती मंडल द्वारा बोनफायर एवम रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन भी किया जा रहा है.

युवाओं को समाज में एकजुट करने एवं समाज के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भविष्य में भी अग्रवाल युवा मंडल, समाज एवं शहर के लोगो के लिए इसी प्रकार के नए नए कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा।

Related Articles

Back to top button