विधायक जुनेजा एवं पार्षद कामरान अंसारी द्वारा मंदिर में ज्योति कक्ष का लोकार्पण

 

रायपुर ।लालबहादुर शास्त्री वार्ड क्रमांक 34 के अंतर्गत श्री शिव शीतला मंदिर शिव चौक राजातालाब में विधायक कुलदीप जुनेजा एवं पार्षद श्री कामरान अंसारी द्वारा ज्योति कक्ष का लोकार्पण किया गया ।

 

ज्ञात हो कि उक्त भवन विधायक कुलदीप जुनेजा के विधायक निधि से निर्माण किया गया है । इस अवसर पर मंदिर समिति के लोगो का कहना था की , पूर्व के कार्यकाल में इस कक्ष निर्माण हेतु 2 बार आतिशबाजी एवं भूमि पूजा किया गया था पर इस कक्ष निर्माण को गंभीरता से नहीं लिया गया । परंतु जब पार्षद कामरान को इससे अवगत कराया गया तो विधायक कुलदीप जुनेजा के संज्ञान में लाने पर उन्होंने तत्काल कार्य आरंभ करने के निर्देश दिए है ।कार्य पूर्ण होने के पश्चात क्षेत्र वासियों एवं मंदिर समिति के सदस्यों द्वारा लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात विधायक श्री कुलदीप जुनेजा एवं पार्षद कमरान अंसारी तिलक लगाकर मिठाई खिलाकर आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button