59% सस्ता होकर ₹48 का हुआ यह शेयर, अब झुनझुनवाला ने खरीद डाले कंपनी के 2 करोड़ स्टॉक

दिग्गज निवेशक रेखा झुनझुनवाला ने दिसंबर तिमाही में अपने पोर्टफोलियो में बड़ा बदलवाव किया है। दिगवंत निवेशक राकेश झुनझुनवाला की पत्नी ने जियोजित फाइनेंशियल (Geojit Financial Services) के शेयरों में अपनी हिस्सेदारी बढ़ा दी है। कंपनी के शेयर आज बुधवार को 1.51% की गिरावट के साथ 49.05 रुपये पर ट्रेड कर रहे हैं।
रेखा झुनझुनवाला के पास 2 करोड़ से अधिक शेयर
BSE के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के मुताबिक, रेखा राकेश झुनझुनवाला के पास अक्टूबर से दिसंबर 2022 तक में कंपनी के 8.38% हिस्सेदारी यानी 2,00,37,500 इक्विटी शेयर हैं। यह सितंबर तिमाही 2022 यानी दूसरी तिमाही से अधिक है। बता दें कि दूसरी तिमाही में झुनझुनवाला फैमिली के पास कंपनी के 7.54% हिस्सेदारी यानी 1,80,37,500 इक्विटी शेयर थे।
कंपनी के शेयरों का हाल
आपको बता दें कि जियोजित फाइनेंशियल एक इन्वेस्टमेंट कंपनी है। पिछले एक साल में यह शेयर लगभग 40% तक गिर गया है। इस दौरान यह शेयर 80.85 रुपये से गिरकर 48.80 रुपये तक आ गया। वहीं, पिछले पांच साल में जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज कंपनी के शेयर लगभग 59% तक गिरा है। इस दौरान यह शेयर 118 रुपये से टूटकर वर्तमान शेयर प्राइस तक पहुंच गया। हालांकि, इस साल इन्वेस्टमेंट कंपनी के शेयरों में तेजी है। इस साल YTD में यह शेयर लगभग 4% चढ़ा है। वहीं, पिछले पांच कारोबारी दिन में यह शेयर लगभग 3% तक चढ़ गया।



