छत्तीसगढ़ ड्राइवर एकता संगठन ने आप की ली सदस्यता

इस अवसर पर आप के वरिष्ठ नेता एम एम हैदरी ने बताया कि प्रदेश कार्यालय में रोज़ाना लोगो का ताता लगा रहता है रोज़ न जाने कहा से लोगबाग आते हैं और आप की सदस्यता लेते हैं . पूरे छत्तीसगढ़ में अरविंद केजरीवाल जी के दिल्ली मॉडल की धूम हैं हर तरफ सिर्फएक ही चर्चा है आज देश को कोई सही दिशा में ले जा सकता हैं तो वो है अरविंद केजरीवाल।

रायपुर उत्तर विधानसभा के पूर्व संगठन मंत्री अली हफ़ीज़ , पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष शफीक अहमद,सुदर्शन साहु, एम एम हैदरी ने सभी को पार्टी की टोपी पहनाकर का आम आदमी पार्टी परिवार का हिस्सा बनाया।

सदस्यता ग्रहण करने वालो में सूर्य साहू,ओमलेश्वर साहू, दीनू प्रजापति, दिलेश्वर कुमार,सीताराम साहू, जनार्दन शर्मा,आर्या वर्मा,भूपेंद्र जायसवाल,कपिल पराते आदि।

Related Articles

Back to top button