च्ची के अपहरण एवं बलात्कार मामले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी…

नयी दिल्ली: दिल्ली महिला आयोग (डीसीडब्ल्यू) ने भलस्वा डेयरी इलाके में पांच साल की एक बच्ची के कथित अपहरण और उसके साथ बलात्कार की घटना के सिलसिले में दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी कर उससे कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।
आयोग ने प्राथमिकी और आरोपी की गिरफ्तारी के बारे में 26 दिसंबर तक ब्योरा देने को कहा है ।

डीसीडब्ल्यू की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘ दिल्ली में पांच साल की बच्ची के साथ बलात्कार किया गया। उसे भलस्वा डेयरी में घर के सामने से उठाकर ले जाया गया और बाद में वह झील के पास पायी गयी। अभी अस्पताल में उसकी सर्जरी हुई है। मेरी टीम उसके साथ है। हमने दिल्ली पुलिस को नोटिस जारी किया है ताकि अपराधी को तुरंत गिरफ्तार किया जाए।’’ पुलिस ने बृहस्पतिवार को कहा था कि उत्तरी दिल्ली के भलस्वा डेयरी में बच्ची का कथित रूप से अपहरण किया गया और उस पर यौन हमला किया गया।

पुलिस के अनुसार बच्ची बुधवार शाम को जब अपने घर के बाहर खेल रही थी, तब वह लापता हो गयी। उसके मुताबिक बच्ची के माता-पिता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करायी जिसके बाद भलस्वा डेयरी थाने में भादंसं की धारा 363 (अपहरण के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया गया।

Related Articles

Back to top button