भारत में बढ़ी शीतलहर, कोहरे के कारण कई ट्रेनें हुई लेट

दिल्ली-एनसीआर में अगले दो से तीन दिनों तक घना कोहरा रहने की संभावना है। वहीं पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर की स्थिति के साथ तापमान में 1-2 डिग्री की कमी की उम्मीद है। क्षेत्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख डॉ कुलदीप श्रीवास्तव ने एएनआई से बात करते हुए कहा कि अगले दो दिनों में राजधानी में घना कोहरा छाने के आसार हैं। दृश्यता करीब 100 मीटर रहेगा। अगले 2-3 दिनों तक तापमान 6 से 7 डिग्री के बीच बना रहेगा। इसके साथ ही दिल्ली एयरपोर्ट ने भी अपडेट शेयर किया है। कहा कि फ्लाइट ऑपरेशंस प्रभावित हो सकते हैं। जानकारी के लिए संबंधित एयरलाइन से संपर्क करें। वहीं वायु गुणवत्ता शुक्रवार को 319 के समग्र AQI के साथ बहुत खराब श्रेणी में बनी हुई है। नोएडा और गुरुग्राम में क्रमशः 361 और 345 का एक्यूआई दर्ज किया गया।

कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं

रेलवे के अनुसर आज (शुक्रवार) 21 ट्रेनें तय समय से 3 से 4 घंटे की देरी से चल रही है। इन ट्रेनों में दरभंगा नई दिल्ली स्पेशन ट्रेन तीन घंटे की देरी से चल रही है। पूरी-नई दिल्ली पुरुषोत्तम एक्सप्रेस 2 घंटे की देरी से चल रही है। वहीं गया-नई दिल्ली महाबोधी एक्सप्रेस, बनारस-नई दिल्ली स्पेशल ट्रेन और मालदा टाउन नई दिल्ली फरक्का एक्सप्रेस अपने तय समय से देरी से चल रही है।

रैन बसेरे में ली शरण

राष्ट्रीय राजधानी में शीतलहर की दस्तक के साथ लोगों ने कश्मीरी गेट इलाके में रैन बसेरे में शरण ली है। कार्यवाहक अनुराग ने एएनआई से को बताया कि यहां कुल 15 लोग रह रहे हैं। यहां कंबल और बिस्तर उपलब्ध है। हम यहां रहने वाले लोगों को चाय, नाश्ता और दो टाइम का खाना मुहैया कराते हैं। पंजाब में घना कोहरा छाया हुआ है। कम दृश्यता के कारण गुरुवार को 20 ट्रेनों कथित तौर पर कुछ घंटों की देरी चलीं।

दिल्ली में स्कूल बंद, लखनऊ में बदला समय

दिल्ली सरकार के सभी स्कूल शीतकालीन अवकाश के लिए 1 से 15 जनवरी तक बंद रहेंगे। शिक्षा निदेशालय ने गुरुवार को एक सर्कुलर जारी किया। इधर, शीत लहर के बीच लखनऊ में कक्षा 1 से 8वीं तक के स्कूलों का समय 31 दिसंबर तक सुबह 10 बजे से दोपहर 3 बजे तक बदल दिया गया है।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान

आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तरी राजस्थान, बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम और त्रिपुरा में घने कोहरे की भविष्यवाणी की है। मौसम विभाग ने कहा कि 22 से 28 दिसंबर के बीच पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में शीत लहर की स्थिति होने की संभावना है। वहीं अगले 5 दिनों तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में कोल्ड डे की स्थिति संभव है।

Related Articles

Back to top button