मसीही विश्वास करने वालो के मौलिक अधिकारों का हनन , किया बेदखल कौन दिलाएगा न्याय – नरेंद्र भवानी

ग्राम मत्ताडी से हुई शिकायत के जवाब में ..
भवानी ने लिया जगदलपुर पत्रकार सघ भवन में पत्रवार्ता ..उठाया सवाल

जगदलपुर ।नरेंद्र भवानी ने इस उक्त विषय मे कहा कि पिछले एक हफते से दंतेवाड़ा जिले के कटेकल्याण ब्लॉक का ग्राम पंचायत मत्ताडी में भीड़ भाड़ के साथ बैठक गैर सवैधानिक बैठक कर मसीही लोगो को गुनाहगार जैसा बुलाकर उनको धर्म जात के नाम पर डराना धमकाना, मार पीट करने जैसा घटना को अंजाम देते है ! और लोगो को अपना गैर सवैधानिक फरमान सुनाते है की तुम्हे यह धर्म वह धर्म नहीं मानना है और लोग इनका फरमान नहीं मानते है !अपना सवैधानिक हक का अधिकार रखते है !तो बाद मे उन्ही लोगो को गांव से अपने जमीन से बाहर जाने का आदेश सुनाते है ! जो गैरसवेधानिक कृत्य है ! फिर भी बात नहीं बनी तो लोगो के घर घर जाकर बाहर भगाने हेतु दबाव बनाते है ! बावजूद काम नहीं बने तो घरो से निकाल कर मारने पीटने जैसा माहौल कर देते है ! और मजबूरन लोगो को जान बचाकर बाहर शरण लेना होता है ! आखिर यह सब क्यों करना आखिर कौन है यह लोग ! जो लोगो का मौलिक अधिकार छीन रहे है ! कानून हाथ में लेते है ! और जिम्मेदार केवल मुख दर्शक ही है ! तभी तो कोई कार्यवाही नहीं होती ! आखिर कब तक चलेगा यह सब ! बाहर भगाये गए लोगो को कौन वापस ! घर ले जाएगा कौन सुरक्षा देगा आखिर कब तक चलेगा यह सब जवाब देवें जिम्मेदार ! पीड़ित लोग अभी भी जगदलपुर में ही रह रहे है समय रहते इनका घर गांव जाने का इंतजाम प्रशासन नहीं करेगी तो मजबूरन हमें ! अब मुख्यमंत्री के पास जाना ही होगा !

पीड़ितों का नाम इस प्रकार है !

1- लक्ष्मण मंडावी – पारा जोगा पारा
2- सोमड़ू वैको – उरपाली पारा
3- बुधराम मंडावी – उरपाली पारा
4 – सन्नू मरकामी – उरपाली पारा
5- संजू मंडावी ! जोगापारा
6- मनोहर मंडावी – जोगा पारा
7- सुक्को वैको – उरपाली पारा
8- आयतु वैको – उरपाली पारा
9- आशा वैको – उरपाली पारा
10- बुधरी वैको – उरपाली पारी
11- आयते मंडावी – जोगा पारा
12- बुटकी मंडावी – जोगा पारा
13- लकमें मंडावी – उरपाली पारा
14- हिड़मे मरकामी – उरपाली पारा

अन्य बच्चे एवं कुछ लोग गांव में है !

यह सूची है प्रशासन इन्हे ससम्मान सुरक्षित घर को वापस करे —

वही बस्तर जिला का किलेपाल नंबर 3 में भी 2 परिवार को पिछले दो पारा के निवासी है !

Related Articles

Back to top button