छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी का बड़ा बयान – राज्य सरकार 02 बर्षों मे पूरी तरह फ्लॉप रही

 

 

दो दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर आई प्रदेश भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी ने मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दो दिनों की बैठक में सभी पदाधिकारी से परिचय हुआ, अलग-अलग मुद्दों पर पदाधिकारियों से चर्चा हुई है।

 

उन्होंने आगे कहा ​कि प्रदेश सरकार को दो साल हो गए, लेकिन जो वादा किया था उसमें से आधे से ज्यादा अभी तक पूरे नहीं किए हैं। युवाओं पर फोकस नहीं किया गया, महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़ रहा हैं। भाजपा ने हमेशा अपना वादा पूरा किया है।

 

इस दौरान उन्होंने आगे कहा कि कृषि बिल किसानों को मजबूत करने के लिए लाया गया है। यह बिल बिचौलियों को समाप्त करने के लिए बनाया गया है। प्रदेश में 234 किसानों ने आत्महत्या की है। हम 2023 में सरकार बनाएंगे। कांग्रेस को 2 साल का समय दिया गया था, लेकिन सरकार पूरी तरह फ्लॉप रही है। इसलिए बीजेपी अब चुप नहीं बैठेगी।

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button