ग्राम बुरगुम व सावंगेल में आजादी के बाद भी नहीं पहुंचा बिजली का रोशनी,

,

बास्तानार ब्लॉक के नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत बुरगुम व सावंगेल में पहुंचा मुक्तिमोर्चा जिलाध्यक्ष भरत कश्यप

सुनी ग्रामवासियों की विभिन्न समस्याएं

बस्तानार:- बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा हर गांव में देंगे दस्तक सुनेंगे ग्रामवासियों की समस्याएं, बस्तर अधिकार मुक्तिमोर्चा के मुख्य संयोजक नवनीत चांद के निर्देशन पर आज मुक्तिमोर्चा जिलाध्यक्ष भरत कश्यप ने चित्रकोट विधानसभा की बास्तानार ब्लॉक के अंदरूनी पिछड़ा नक्सल प्रभावित क्षेत्र ग्राम पंचायत बुरगुम व सावंगेल पहुंच जनचौपाल लगाकर ग्राम वासियों की समस्याओं को उनके निराकरण हेतु संयुक्त संघर्ष अपील। ग्राम वासियों ने बताया क्षेत्र में कांग्रेस व भाजपा से चुनकर आने वाले जनप्रतिनिधियों ना के बराबर दौरे करते हैं। गांव की समस्याओं के निराकरण उनके प्रति उदासीन रवैया, जिम्मेदार विभागीय अधिकारी की अपने कर्तव्य के प्रति बरती जा रही लापरवाही के कारण ही तो,जर्जर स्कूल भवन, अधूरे सड़क निर्माण कार्य, अशुद्ध पेयजल की लचर व्यवस्था के चलते गढ्ढो से पानी पीने में मजबूरी छोटे-छोटे बीमारी से स्वास्थ व्यवस्था की कमी के चलते तड़पने की मजबूरी, मोबाइल नेटवर्क ना होने पर पेंशन व स्वास्थ्य अन्य सुविधाओं के लिए मीलों दूर का सफर, रोजगार, स्वरोजगार के अवसर की कमी ग्रामीण रोजगार के तलाश में पलायन करने में मजबूर,बुनियादी मूलभूत सुविधाओं लचर व्यवस्था से विचलित ग्रामीण। देश आजादी के बाद भी आज इन गावों में बिजली ना पहुंचना बड़ा गंभीर, रोशनी का राह आज भी देख रहे हैं ग्रामीण। उक्त समस्या को सून मुक्ति मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत कश्यप ने कहा क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों का नाकामी का निशानी हैं। विकास का वादा सिर्फ हवा हवाई इन ग्राम पंचायत में राज्य सरकार जिला प्रशासन व क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने सरकार कागज के रिकॉर्ड के रूप में पहचानी दी है, तो वहीं चुनाव लड़ने वाली कांग्रेस व भाजपा पार्टी के द्वारा इन ग्राम पंचायतों में पोलिंग बूथ व मतदाता ही समझना व चुनावी इन पंचायतों का विकास के अधिकारों को बाधित करने व जिले के अन्य पंचायतों के मुकाबले पिछड़े क्षेत्र में तब्दील कर दिया है राज्य सरकार क्षेत्र के जनप्रतिनिधि जिम्मेदार विभागीय अधिकारी की इस कार्यशैली की जितनी निंदा की जाए उतना कम है। मुक्ति मोर्चा जनता कांग्रेस जे इन सभी ग्राम पंचायतों की मांगों व समस्याओं के समाधान के लिए ब्लाक व जिला मुख्यालय में आगामी दिनों संयुक्त संघर्ष कर करेंगा घेराव, जब तक इनकी मांगों को पूरा न किया जाए तब तक संघर्ष करते रहेंगे। इस दौरान मंगीराम बेंजाम,गागरू कश्यप, सुंदर मण्डावी, मोटू मण्डावी,झमलू मण्डावी आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button