आखिर कब ख़त्म होगा बस्तर जिले में निहत्थे मासूम ग्रामीणों को मारना पीटना और एफआईआर के लिये भटकना : नरेंद्र भवानी

BY-Naveen Shrivastava

दरभा ब्लाक के कोलेंग, छिंदगुर, कंदानार, मुण्डागढ में विशेष समुदाय के लोगो के साथ असामाजिक तत्वों मारपीट , फरमान कि- मानो नहीं तो फिर मार खाओगे

जगदलपुर ।मामले में समाज के सदस्य श्री जेवियर जॉन और श्री नरेंद्र भवानी ने प्रेस विज्ञपति जारी कर कहा है कि अगर ऐसा ही माहौल रहा तो बहुत जल्द जो ओडिसा के कंधमाल में जो खुल्लेआम नरसंग्रहार हुआ था विशेष समुदाय के निहत्ते पुरुष महिला बच्चो को धर्म के नाम पर कइयों को मौत के घाट उतार दिए थे और प्रशासन शासन कुछ नहीं कर पाई थी ठीक वैसे ही स्थिति बस्तर में भी बहुत जल्द देखने को मिल सकता है क्योंकि महौल ब द से बत्तर होता चला जा रहा है विशेष समुदाय के लोगो के ऊपर जो चिंता का विषय है !

हाल ही में 2 मार्च को दरभा ब्लाक के कोलेंग, छिंदगुर, मुड़ागड, कंदानार में मृत लाश को गाड़ने के बहस पर जिस प्रकार से यह असमाजिक तत्व के लोगो ने बेदर्दी से मासूम निहत्ते भाइयो को मारा है वो दिल दहला देने वाला मामला है जिसकी जीतनी निंदा कि जाए वह कम है ! और तो और मारने के बाद 10 मार्च को नया तारीख दिया गया और असामाजिक तत्व के लोगो द्वारा एक फरमान जारीकर उस फरमान को मनना ही पड़ेगा का तानासाही आदेश जारी कर दिए और जब 10 तारीख आया तो बहुत ने डर के मारे आदेश को माना तो बहुतो ने घर छोड़के छुप गए तो उनकी पत्नियों के साथ जबरन मार पिट किया गया ये कैसा धर्म रक्षक है जो निहत्तो लाचारों पे अपना जुल्म ढाहते है ये सब देख ऐसा लग रहा है कि मानो कानून व्यवस्था है ही नहीं किसी को कानून से डर ही नहीं 2 मार्च कि घटना आज 19 मार्च है ना ही शिकायत पर एफ आई आर ना ही आरोपियों कि गिरफ्तारी बड़ी दुर्भाग्य पूर्ण बातें है जिसका समय आने पर पुरजोर विरोध होगा !*

यह घटना ख़त्म हुवा था कि नहीं फिर बास्तानार ब्लाक के किलेपाल के ग्राम सुरगुडा थाना कोड़ेनार क्षेत्र में सेम वारदात को अंजाम असमाजिक तत्व के लोगो ने दिया ऐसी घटना लगातार बढ़ने से माहौल खराब होने का अंदाजा लगाना गलत नहीं होगा लगातार बीजापुर क्षेत्र, सुकमा के गादीरास क्षेत्र, बस्तर के लोहंडीगुड़ा ब्लाक, दरभा ब्लाक, बकावंड ब्लाक, भानपुरी एरिया, कोंडागांव जिला, आखिर क्यों इन सब मामले में कानून घुटना टेकते हुई दिखाई दे रही है समझ से परे है किन्तु बहुत जल्द सभी मामलो में हमारी दल सविंधान का सहरा लेके परिवाद लगा के आरोपियों को शक्त से शक्त सजा दिलवाने का प्रयास करेगी !

*वहीं यह भी एक विषय है जिसे पुलिस प्रशासन को समझना होगा, कि ऐसा इलाका जहां पुलिस एका एक जाने से कतराती है जैसे मेटापाल कटेकल्याण एरिया है वहां कि घटना ले लीजिए, सुरगुड़ा बास्तानार ब्लाक, कोलेंग दरभा ब्लाक, मारडूम लोहंडीगुड़ा ब्लाक, बीजापुर के अन्दुरुनी इलाका, सुकमा जिला के गादीरास में यह वो इलाका जहां पर विसेस समुदाय के लोगो को अर्धमृत या हाथ पैर तोड़ते तक मारा पिटा जाता है और अपना मनमानी फरमान सुनाया जाता है जो फरमान माना वो गांव में रहेगा जो नहीं माना वह अपना घर जमीन खेत जानवर छोड़के गांव से बहार जाना होगा का परिस्थिति निर्मित करके उनके पूंजी को कब्ज़ा में किया जाता है जो बेहद निंदनीय है, अब ये लोग है कौन जो इस अन्दुरुनी इलाको में जहां पुलिस भी खौफ खाती है जाने में ये लोग बड़ी आसानी से कानून को अपने पैर तले कुचलते हुए गंभीर से गंभीर वारदातों को अंजाम देते है और खुलेआम कानून को चुनौवती देते है यह वहीं लोग है जिनका नाता नक्सलियों से जुड़ा है ये वहीं लोग है जिसे नकसली कहते है, कही ना कही इनका मकसद सिर्फ दैहसद फैलाना होता है जो ये लोग इस प्रकार से पुरे गांव वालो का एक तरफ से मौन स्वीकृति लेकर जन अदालत जैसे माहौल बना के सबके सामने अर्धमृत होते तक मारपीट करके अपना दहसद का माहौल बरकार रखने हेतु ये कृत्य बड़ी बेबाक तरीको से करते है ना ही इन्हे कानून का डर और ना ही इन्हे किसी सविंधान कि चिंता बस्तर पुलिस से निवेदन है बीते चार माह में जितने ऐसे वारदात हुए है तत्काल मामले को सज्ञान में लेवे व नामजद आरोपियों कि करे गिरफ्तारी ताकि कानून है क्षेत्र में साबित हो सके अन्यथा न्याय हेतु हर संभव आंदोलन करने को है हम तैयार।

साशन प्रशासन अगर समय रहते इन सब गंदे गैर कानून कृत्यों पे लगाम नहीं लगाएंगे तो आने वाले समय में बड़ी अनहोनी का जिम्मेदार भी साशन प्रशासन रहेगा !

Related Articles

Back to top button