8 दिसंबर भारत बंद का समर्थन करेगी आम आदमी पार्टी

प्रदेश के सभी जिलों में नए कृषि कानून की प्रतियां जलाएगी आम आदमी पार्टी-देवलाल नरेटी प्रदेश प्रवक्ता आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता देवलाल नरेटी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि किसान महासंघ के आह्वान पर 8 दिसंबर को तीन नए कृषि कानून को वापस लेने के मांग पर भारत बंद का ऐलान किया है जिसका आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ समर्थन करेगी।
और प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में नए कृषि कानून के विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के नियत से जो तीन नए कृषि कानून को लाया गया है जिसका आम आदमी पार्टी विरोध करती है।
देश भर के किसानों द्वारा कई – कई दिनों से लगातार विरोध प्रदर्शन के बावजूद केंद्र के किसान विरोधी सरकार द्वारा आखिरकार इस बिल को पास किया गया जो दुर्भाग्यपूर्ण है,
इससे यह बात साफ हो जाती है कि केन्द्र की मोदी सरकार को किसानों की जरा भी चिंता नहीं है।
आम आदमी पार्टी भी यह मांग करती है कि देश के किसानों के हित में किसान विरोधी तीनों नए कानून तत्काल वापस लिया जाए।
8 दिसंबर को भारत बंद का पूर्ण समर्थन करते हुए देश के किसानों के हित में प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में पार्टी द्वारा नए कृषि कानून का प्रतियां जलाई जाएगी साथ ही केंद्र सरकार का पुतला दहन भी किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button