गुजरात के दूसरे चरण में 11 बजे तक 19.17 फीसदी से अधिक मतदान

गांघीगनर, गुजरात विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर और मध्य गुजरात के 14 जिलों की 93 सीटों पर सोमवार को सुबह आठ बजे कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान शुरू हो गया। सुबह से ही कई स्थानों पर मतदाताओं की लंबी कतारें लगी हुई हैं। राज्य में 11 बजे तक 19.17 प्रतिशत से अधिक मतदान हुआ।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने बताया कि अभी प्रतिशत की गणना और संकलन का काम जारी है। अनुमानित मतदाता टर्नआउट रूझान पूर्वाह्न 11 बजे तक अरवल्ली में 20.83 प्रतिशत, अहमदाबाद में 16.95, आणंद 20.38, खेड़ा 19.63, गांधीनगर 20.39, छोटाउदेपुर 23.35, दाहोद 17.83, पंचमहाल 18.74, पाटण 18.18, बनासकांठा 21.03, महिसागर 17.06, महेसाणा 20.66, वडोदरा 18.77, साबरकांठा में 22.18 प्रतिशत मतदान हुआ है। छोटा उदेपुर में सबसे अधिक 23.35 प्रतिशत और सबसे कम अहमदाबाद 16.95 प्रतिशत हुआ है।

Related Articles

Back to top button