रायपुर में जमीन कारोबारी को मारा चाकू

रायपुर।रायपुर में शनिवार देर रात एक कारोबारी पर चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। इस हमले में जमीन कारोबारी गंभीर रुप से घायल हो गया। गोलबाजार थाना पुलिस के अनुसार, नयापारा स्थित दो युवक खाना खाने के बाद घूमने निकले थे, तभी बर्थडे सेलिब्रेट कर बार से निकल रहे युवकों के साथ उनका मामूली विवाद हो गया।

विवाद इतना बढ़ गया कि जमीन कारोबारी को युवकों ने चाकू मारकर घायल कर दिया। घटना में कारोबारी के सिर में चोट आई है। घायल कारोबारी का नाम अरसद खान बताया जा रहा है। गहमा गहमी के बीच कारोबारी के दोस्त ने मदद के लिए लोगों को आवाज लगाई, जिसके बाद मोहल्ले वालों ने आरोपितो को पकड़ा और उनकी जमकर धुनाई कर दी।

लोगों की भीड़ बढ़ती देखकर दो आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं, राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही हैं। मामले की गोलबाजार थाना पुलिस जांच कर रही हैं।

Related Articles

Back to top button