भूपेश बघेल कैबिनेट की बैठक शुरू,

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अध्यक्षता में गुस्र्वार को कैबिनेट की बैठक मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में शुरू हो गई है। बैठक में आदिवासी आरक्षण को लेकर तीन आइएएस अधिकारियों के दौरे की रिपोर्ट पेश की जाएगी। इसके साथ ही ओबीसी गणना के लिए बने क्वांटिफाइबल डाटा आयोग की रिपोर्ट पर भी चर्चा होगी। आदिवासी आरक्षण को लेकर विधानसभा का विशेष सत्र एक-दो दिसंबर को होगा। कैबिनेट में विधानसभा सत्र में पेश होने वाले विधेयक और अन्य विषयों पर भी चर्चा होगी। सरकार दिसंबर में विधानसभा के विशेष सत्र में श्रेणियों की जनसंख्या के अनुपात में कोटा के लिए विधेयक पेश कर सकती है। इसमें राज्य में विभिन्न् श्रेणियों की आबादी के अनुपात में नौकरियों और शिक्षण संस्थानों में दाखिले में आरक्षण का प्रविधान है।

उच्च प्रशासनिक सूत्रों की मानें तो राज्य सरकार की ओर से तैयार विधेयक में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी), अनुसूचित जाति (एससी) और अनुसूचित जनजाति (एसटी) समुदायों के लिए 2019 में घोषित आरक्षण मिल सकता है। राज्य में ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) से संबंधित लोगों की गिनती के लिए गठित क्वांटिफाइबल डाटा आयोग ने 21 नवंबर को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की है।

Related Articles

Back to top button