रेल इंजन बदलने के दौरान दो ट्रेन ड्राइवरों की मौत

चक्रधरपुर रेल मंडल के राजखरसावां रेलवे स्टेशन के यार्ड में हावड़ा मेल ट्रेन की चपेट में आने से ऑन ड्यूटी दो लोको पायलटों की मौत हो गयी. दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल शनिवार की सुबह साढ़े आठ बजे पहुंचाया गया. जानकारी के अनुसार लोको पायलट टीके साहाना तथा सहायक लोको पायलट मो अख्तर आलम राजखरसावां रेलवे स्टेशन के यार्ड में मालगाड़ी का इंजन बदल रहे थे. इसी दौरान हावड़ा मेल एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. लोको पायलट टीके साहाना पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा निवासी थे, जबकि सहायक लोको पायलट मो अख्तर आलम बनपुर के थे. इस घटना से पूरे चक्रधरपुर रेल मंडल में शोक की लहर है.
शनिवार की सुबह करीबन 8.30 बजे शवों को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडल अस्पताल चक्रधरपुर लाया गया, जहां पर सीनियर डीपीओ हरिताश रंजन, रेलवे अस्पताल के डॉक्टर जी सोरेन समेत लोको पायलट और अन्य कर्मी पहुंचे. इधर, रेलवे द्वारा दुर्घटना की जांच करायी जा रही है. लोको पायलट टीके साहाना पश्चिम बंगाल के बांकुड़ा निवासी थे, जबकि सहायक लोको पायलट मो अख्तर आलम बनपुर के थे. इस घटना से पूरे चक्रधरपुर रेल मंडल में शोक की लहर है. दो लोको पायलटों की दर्दनाक मौत से चक्रधरपुर रेल मंडल के लोको पायलटों में शोक है.



