तेलंगाना सीएम चंद्रशेखर राव की बेटी पर की अपमानजनक टिप्पणी, टीआरएस कार्यकर्ताओं ने की भाजपा सांसद के घर में तोड़फोड़

तेलंगाना के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की बेटी के खिलाफ कथित अपमानजनकर टिप्पणी करने पर टीआरएस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को भाजपा सांसद अरविंद धर्मपुरी के घर में तोड़फोड़ की।दरअसल, भाजपा सांसद के घर में यह तोड़फोड़ तब हुई जब उनका एक तेलंगाना वीडियो सामने आया। इस वीडियो में वह केसीआर की बेटी के. कविता के खिलाफ कथित रूप से अपमानजनक टिप्पणी करते हुए सुनाई दे रहे हैं और सत्तारूढ़ पार्टी को निशाना बना रहे हैं। कविता टीआरएस की एमएलसी भी हैं।तेलंगाना
निजामाबाद लोकसभा सीट से सांसद अरविंद धर्मपुरी के आवास पर टीआरएस के झंडे और स्कार्फ पहने लोगों ने हमला किया। उन्होंने भाजपा नेता का पुतला भी फूंका। हालांकि बाद में पुलिस ने उन्हें तितर-बितर कर दिया।



