अरमान नाले के विषय पर पार्षद कामरान अंसारी के नेतृत्व में वार्ड वासियों ने विधायक से की मुलाकात

 

 

विधायक ने दिलाया भरोसा जल्दी होगा निराकरण

 

 

रायपुर। लालबहादुर शास्त्री वार्ड के अंतर्गत पार्षद कामरान अंसारी के नेतृत्व में नई बस्ती क्षेत्र के लोगो ने अरमान नाला के संबंध में उत्तर विधानसभा के सक्रिय विधायक कुलदीप जुनेजा से मुलाकात किया।

 

इस मुलाकात पर विधायक ने भरोसा दिलाया है कि नाले के विषय पर निराकरण जल्द से जल्द निगम प्रशासन से स्वीकृति लेकर किया जाएगा ।

इस अवसर पर वार्ड वासियों के साथ स्थानीय पार्षद कामरान अंसारी ने स्थानीय विधायक कुलदीप जुनेजा द्वारा नई बस्ती एवं तालाब के नीचे होने वाले डामरीकरण हेतु आभार भी व्यक्त किया गया ।

विधायक कुलदीप जुनेजा जी द्वारा जल्द भूमि पूजन कर डामरीकरण चालू करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए । इस अवसर पर पार्षद कामरान अंसारी के साथ क्षेत्र के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button