इंद्रावती के अस्तित्व की रक्षा दायित्व के प्रति संकुल समन्वयकों ने मुख्यमंत्री एवं बस्तर के लोकप्रिय नेता राजीव का माना आभार

इंद्रावती के अस्तित्व की रक्षा दायित्व के प्रति संकुल समन्वयकों ने मुख्यमंत्री एवं बस्तर के लोकप्रिय नेता राजीव का माना आभार
संकुल समन्वयकों ने राजीव शर्मा से निवास जाकर भेंट मुलाकात कर हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी
राजीव शर्मा ने कहा – शासन द्वारा प्रदत्त जिम्मेदारियों व दायित्वों का पूर्ण कर्तव्य निष्ठा के साथ सम्पादित किये जाने हेतु संकल्पित
जगदलपुर ।इंद्रावती विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बनने पर राजीव को शुभकामनाएं देकर उज्जवल भविष्य की कामना की। संकुल समन्वयक एवं फेडरेशन के पदाधिकारी व सदस्यों ने बस्तर के लोकप्रिय जननेता राजीव शर्मा को इंद्रावती विकास प्राधिकरण में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के लिये राज्य के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के प्रति आभार व्यक्त करते कहा कि बस्तर के लिए गौरव व हर्ष की बात है कि ऐसे ऊर्जावान संघर्षशिल लोकप्रिय युवा जननेता को इतनी बड़ी चुनौती पूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, हमें आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि राजीव अपने दायित्वों व कर्तव्यों का निर्वहन पूरी शिद्दत के साथ बस्तर हित में कर महत्वपूर्ण भूमिका अदा करेंगे बस्तरवासियों की यही आशाएं व अपेक्षाएं है।*
यह रहे मौजूद
संकुल समन्वयक जगदलपुर के अध्यक्ष भूपेश पानीग्राही के साथ देवराज खुटे, गणेश्वर नायक ,शैलेन्द्र साहू, भुनेश नेताम,पंकज जोशी, शरद श्रीवास्तव, किरण मुखराजी, गणपत राव, विनय सिंह, राजेश तिवारी, धनुर्जय सेठिया, आलोक चौबे, हेमचंद सेठिया, सरोज सेठिया, हरिश्चन्द सेठिया आदि उपस्थित थे।



