बस्तर में पीडीएस चावल की तस्करी पर रोक एवं चावल माफियाओं के वायरल आडियो विषय मे मुक्ति मोर्चा ने कमिश्नर से मुलाकात की

 

मोर्चा के प्रमुख नेता नवनीत ने कहा- अघोषित संरक्षण के चलते बस्तर जिला बना चावल माफियाओं का राजगढ़

 

जगदलपुर ।बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद के नेतृत्व व अजीत जोगी युवा मोर्चा संभागीय अध्यक्ष संतोष सिंह मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष भरत कश्यप जगदलपुर ग्रामीण ब्लॉक अध्यक्ष अजय बघेल मुक्ति मोर्चा युवा मोर्चा शहर अध्यक्ष किशन सरकार की संयुक्त अध्यक्षता में बस्तर जिले में चल रहे चावल माफियाओं द्वारा पीडीएस चावल की अवैध खरीदी बिक्री पर रोक लगाने एवं चावल माफियाओं के आपसी बातचीत के वायरल ऑडियो में खाद्य विभाग के अधिकारियों की सरिता के वास्तविक तथ्य की जांच की मांग को लेकर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों द्वारा बस्तर संभाग आयुक्त से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा गया एवं बस्तर जो कि चावल माफियाओं का राजगढ़ बनते जा रहा है। उस पर लगाम लगाने व चावल माफियाओं को संरक्षण देने वाले बड़े चेहरे को उजागर करने हेतु जांच कमेटी गठित कर कार्यवाही करने की मांग रखी गई उक्त संपूर्ण मामले पर बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा के मुख्य संयोजक एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर जिला अध्यक्ष नवनीत चांद ने बयान जारी करते हुए कहा कि, क्षेत्रीय विधायक द्वारा गरीबों के अधिकार के चावल पर चावल माफियाओं के द्वारा लगातार बढ़ रहे अतिक्रमण के प्रति बरती जा रही उदासीन रवैया प्रशासनिक कसावट की कमी एवं खाद्य विभाग के कुछ अधिकारियों की संलिप्तता को लेकर वायरल ऑडियो इस बात का प्रमाण है। कि बस्तर जिला मुख्यमंत्री खाद्यान्न योजना के तहत पीडीएस के माध्यम से वितरित गरीबों के अधिकार की चावल की तस्करी बस्तर जिले में जोरो से पैर जमा रहा है यह कहना अतिशयोक्ति नहीं होगी कि बस्तर जिला चावल माफियाओं के राज का गढ़ बन गया जहां लगातार खाद्य विभाग की सरिता की आशंका के तहत राशन दुकानों के चावल बिचौलियों के माध्यम से अवैध तरीके से खरीदे और बेचे जाने का व्यापार किया जा रहा है और यह बस्तर जिले के रास्ते से पड़ोसी राज्य उड़ीसा पहुंचाया जा रहा है।खाद्य विभाग के बड़े निगरानी के दस्तों के बावजूद भी आसानी से शहर व गांव से राशन चावल का अवैध परिवहन लगातार होना इस बात का प्रमाण है। कि कहीं ना कहीं वायरल ऑडियो में फूड ऑफिस के कुछ अधिकारियों का जिक्र की सच्चाई दिख रही है इसलिए बस्तर मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के बस्तर के सभी पदाधिकारियों का बस्तर के गरीबों के हक को रखने हेतु बस्तर के संभाग आयुक्त एवं जिला प्रशासन से ज्ञापन के माध्यम से यह मांग करते है। की चावल तस्करों के अवैध परिवहन पर तत्काल कसावट बैठा रोक लगाने एवं तथाकथित ऑडियो की सच्चाई की जांच कराते हुए, फुड कार्यालय के संलिपता की जांच की चाय एवं सन लिप्त दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाए विगत दिनों आशना ग्राम पंचायत में पकड़े गए अवैध चावल का परिवहन इस बात का प्रमाण है। कि शहर में चावल माफियाओं का राज धीरे-धीरे तेजी से बढ़ता जा रहा है। यदि आगामी आगामी दिनों में जिला प्रशासन के द्वारा संबंधित शिकायत पर बिंदुवार जांच कर दूसरों पर कार्यवाही नहीं की गई तो बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे समस्त गरीबों के साथ जिला प्रशासन कार्यालय के बाहर धरना देने हेतु मजबूर होगा, इस दौरान बस्तर अधिकार मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ जे के पदाधिकारियों के रूप मेंबस्तर संभाग युवा अध्यक्ष संतोष सिंह, बस्तर जिला अध्यक्ष भरत कश्यप, जगदलपुर ग्रामीण अध्यक्ष अजय बघेल, शहर युवा अध्यक्ष किशन सरकार, तोकापाल ब्लाक उपाध्यक्ष मनोज साहू, महामंत्री धनसाय बघेल, मोहन मौर्य, अंकिता गुरूदत्ता,सोनाधर कश्यप, विवेक पांडे,कुंदन पाटिल,दशमू सेठिया आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button