सरकारे छत्तीसगढ़ बंजारी वाले बाबा का 41 वां सालाना उर्स 17 नवम्‍बर से 23 नवम्‍बर तक मनाया जाएगा

रायपुर।  हजरत सैयद शेर अली आगा (बंजारी वाले बाबा) का उर्स पाक  16 नवंबर से   तीन जनवरी तक शान-ओ-शौकत से मनाया जाएगा। दरगाह शरीफ के मो.नईम रिजवी अशरफी ने बताया कि दरगाह की देखरेख के लिए सैकड़ो नौजवानों को तैनात किया जा रहा है। बेरिकेड लगाए जा रहे हैं, ताकि कोई भी संदल व जुलूस बेरिकेड के आगे न आए। चादरें अपने सिर पर रखकर लाएं और हजरत की बारगाह में पेश करें  और जरूरत पड़ने पर ट्रस्ट की लगातार बैठक ली जा रही है। ताकि जायरीनों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो। साथ ही उन्होंने बताया कि श्रद्धालु चादर अपने सरों पर रखकर लायें और हजरत की बारगाह में पेश करें। उर्स में छत्तीसगढ़ प्रदेश के ही नहीं अन्य प्रदेश से श्रद्धालु व जायरिन दर्शन के लिए आते हैं। रायपुर शहर के लोग बाबा साहब के उर्स पाक को हर वर्ष बड़ी धूमधाम के साथ मनाते हैं। इन सभी चिजोें को देखते हुए ट्रस्ट नें दरगाह मेंन गेट के आजु-बाजू पुलिस सहायता केन्द्र की व्यवस्था भी की है।

 

16  नवंबर को    गुस्ल मजारे पाक, रात्रि 9 बजे

17 नवंबर  को शाही संदल सज्जादा नशीन मो.नईम रिजवी अशरफी के निवास बांसटाल से निकलकर बाद 4 बजे आस्ताने आलिया पर पहुंचेगा।  हजरत सैय्यद तारिक मिया अशरफी जिलानी जिलानी परचम कुशाई की रस्म निभाएंगे। 17 नवंबर की रात ऑल इंडिया नातिया मुशायरा होगा। इसमें ऑल इंडिया नातिया मुशायरा हिन्दुस्तान के मशहूर शौरा  असद इक़बाल ,हबीबुल्लाह फैज़ी , कफील अम्बर , वहीद अंसारी , युसूफ अशरफी ,डॉ. जहीर रबहर ,साजिद इक़बाल आएंगे।

18 नवंबर   को रात  10 बजे ऑल इंडिया नातिया मुशायरा हिन्दुस्तान के मशहूर शौरा (1) असद इक़बाल (2) हबीबुल्लाह फैज़ी (3) कफील अम्बर (4) वहीद अंसारी (5) युसूफ अशरफी (6) डॉ. जहीर रबहर (7) साजिद इक़बाल

 

19 को   नवंबर   तकबीर पीरे तरीकर मोजाहीदे इस्लाम हज़रत अललामा अश्शाह अलहाज सैय्यद आलमगीर अशरफ साहब क़िबला व आले नबी, औलादे अबी, खतीबे अहले सुन्नत, हज़रत अललामा, अल्हाज सैय्यद, अमिनुल कादरी, साहब क़िबला।

20  नवंबर को रात 10 बजे तकरीर  शहंशाहे खिताबत ताजदारे फसाहतो बलागत आले नबी औलादे गौसे आज़म गुलेगुलजार अशरफीयत पीरे तरीकत रहबरे शरीयत हुजुर अशरफे मिल्लत हज़रत सैय्यद मो. महमूद अशरफ साहब क़िबला किछौछा शरीफ (यू.पी.)।

 

21  नवंबर को रात 10 बजे तकरीर शहंशाहे खिताबत ताजदारे फसाहतो बलागत आले नबी औलादे गौसे आज़म गुलेगुलजार अशरफीयत पीरे तरीकत रहबरे शरीयत हुजुर क़ायदे मिल्लत हज़रत अललामा अश्शाह अलहाज सैय्यद मो. महमूद अशरफ साहब क़िबला सज्जादानशीन किछौछा शरीफ (यू.पी.)।

 

बड़ा कुल 26वीं शरीफ की फातेहा व दुआ 7.35 बजे होगी। जिसमें तमाम लोगों के लिए दुवायें की जायेगी देश व प्रदेश कि उन्नती व सुख शांति के लिये व सुख शांति के लिये खास दुआ कि जायेगी। खुसुशी दुआ सैय्यद मो. महमूद अशरफ साहब क़िबला फरमायेंगे।

 

22 नवंबर को   बाद नमाजे मगरीब शाम 6 बजे जियारत ए तबर्रुकात हजरत सैय्यद शेर अली आगा।

 

22 नवंबर   रात 10:00 बजे तकरीर  हजरत अल्लामा पीर शेख मो. पीर साकिब इकबाल शामी साहब बानी व सदर कमजुल खुदा इंटरनेशनल, ब्रिटेन (यू.के)।

हज़रत सैय्यद शेर अली आगा (बाबा बंजारी वाले) का 41वां उर्स पाक दिनांक 16 नवंबर 2022 से 23 नवंबर 2022 तक बड़े हे शानो शौक़त् के साथ मनाया जायेगा।

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button