ग्राम पंचायत कौंवाझर में होगा सामुदायिक भवन का निर्माण संसदीय सचिव ने किया निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन

विभिन्न आयोजनों में ग्रामीणों को हो सकेगी सहुलियत
सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने ग्राम पंचायत कौंवाझर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भवन निर्माण होने से विभिन्न आयोजनों में ग्रामीणों को सहुलियत हो सकेगी।
शनिवार की शाम ग्राम पंचायत कौंवाझर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन कार्यक्रम आयोजित था। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर थे। अध्यक्षता जनपद अध्यक्ष यतेंद्र साहू ने की। विशेष अतिथि के रूप में कृषि उपज मंडी अध्यक्ष हीरा बंजारे, जिला पंचायत सदस्य अमर चंद्राकर, जनपद सदस्य रमाकांत ध्रुव, अरूण चंद्राकर, मानिक साहू मौजूद थे। मुख्य अतिथि संसदीय सचिव श्री चंद्राकर के पहुंचने पर ग्रामीणों ने गाजेबाजे के साथ आत्मीय स्वागत करते हुए कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। बाद इसके विधिवत पूजा-अर्चना कर संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने सामुदायिक भवन निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। अपने संबोधन में संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कार्य कराना उनकी पहली प्राथमिकता रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए प्राथमिकता के साथ विकास कार्य कराए जा रहे हैं। यहां काफी दिनों से सामुदायिक भवन की मांग की जा रही थी। जिस पर इसके लिए स्वीकृति दिलाई गई। सामुदायिक भवन निर्माण से लोगों को विवाह समारोह के साथ-साथ विभिन्न सांस्कृतिक व सामाजिक कार्यक्रमों में इसका उपयोग कर सकेंगे।



