अनोखा बधाई प्रदर्शन जग”धूल”पुर, कृपया शोर(ध्वनि प्रदूषण) न करें, “निगम” सो रहा है

 

 

पब्लिक वॉइस ने राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर निगम के सामने और गीदम रोड में टाँगा फ्लेक्स

जगदलपुर। राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस पर सामाजिक संगठन पब्लिक वॉइस ने निगम को जगाने अनोखा बधाई प्रदर्शन किया। सदस्यों ने धूल से भरे गीदम रोड़ और निगम कार्यालय के सामने फ्लेक्स लटकाया जिसपर लिखा है “जगधूलपुर, कृपया शोर(ध्वनि प्रदूषण) न करें, निगम सो रहा है”। उल्लेखनीय है कि पब्लिक वॉइस लगातार धूल की समस्या को लेकर प्रदर्शन कर रही है जिसमे से प्रमुख रूप से सोशल मीडिया में जगधूलपुर का मिम्स बनाकर शेयर करना व निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर धूल से सना रुमाल टांगना है।

सदस्यों ने बताया कि पूरा शहर वर्षों से धूल से परेशान है। शहरवासी धूल की वजह से स्वांस, नेत्र, फेफड़े, त्वचा आदि संबंधी अनेको गंभीर रोगों से लगातार ग्रसित हो रहे हैं। विशेषज्ञों का भी मानना की धूल के वजह से बड़ों के साथ साथ छोटे बच्चे भी बहुतायत में संक्रमित हो रहे हैं। निगम की लापरवाही व गैरजिम्मेदाराना रवैये की वजह से लोग अत्याधिक परेशान व आक्रोशित हैं। सदस्यों ने कहा कि हम जनहित में निरंतर इस विषय को उठाते रहेंगे।

इस दौरान रोहित सिंह आर्य, गोपाल तीरथानी, मितेश पाणिग्राही, गणेश राव, धीरेंद्र पात्र, रोहन घोष, अविलाष भट्ट, भुनेश ध्रुव, इमरान बारवटिया, संजय मौर्य, गजेंद्र, ईश्वर सहित अन्य उपस्थित रहे।

पब्लिक वॉइस

Related Articles

Back to top button