छत्तीसगढ़ में बुधवार को मिले 1648 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज, 21 संक्रमितों की मौत

– जिला रायपुर से 177, रायगढ़ से 149, दुर्ग से 140, कोरबा से 135 , बिलासपुर से 130, राजनांदगांव से 120, महासमुन्द से 77 रायपुर, छत्ततीसगढ़ में बुधवार को विभिन्न जिलों से 1648 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 1001 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। राज्य में स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए मरीज़ों की संख्या 2 लाख 18 हजार 195 व एक्टिव मरीज़ों की संख्या 19 हजार 749 है। प्रदेश में बुधवार को कोरोना संक्रमण से 21 लोगों की मौत भी हुई है जिनमें से कोविड-19 से 8 लोगों की और को-मॉबिडिटी के साथ (कोरोना के साथ अन्य बीमारियों से पीडि़त) 13 लोगों की मौत हुई है।

 

 

  स्वास्थ्य विभाग ने अपने मेडिकल बुलेटिन में यह जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को मिले 1648 नए कोरोना पॉजिटिव मरीजों में से जिला दुर्ग से 140, राजनांदगांव से 120, बालोद से 56, बेमेतरा से 23, कबीरधाम से 21, रायपुर से 177 , धमतरी से 53, बलौदाबाजार से 111, महासमुन्द से 77, गरियाबंद से 31, बिलासपुर से 130, रायगढ़ से 149, कोरबा से 135, जांजगीर-चांपा से 120 , मुंगेली से 8, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 7, सरगुजा से 30, कोरिया से 53 , सूरजपुर से 27, बलरामपुर से 7, जशपुर से 21, बस्तर से 24, कोण्डागांव से 19, दंतेवाड़ा से 23, सुकमा से 6 , कांकेर से 55, नारायणपुर से 1, बीजापुर से 21 और अन्य राज्य से 3 मरीज शामिल हैं

Related Articles

Back to top button