राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बैतूल सड़क हादसे में लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को मध्यप्रदेश के बैतूल जिले में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर गहरा दुख प्रकट किया । राष्ट्रपति भवन ने मुर्मू के हवाले से ट्वीट किया, ” मध्य प्रदेश के बैतूल में हुई सड़क दुर्घटना में महिलाओं और बच्चों सहित अनेक लोगों के हताहत होने के समाचार से मुझे गहरा दु:ख पहुंचा है। राष्ट्रपति ने कहा, ”इस हादसे में अपने प्रियजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मैं गहन शोक-संवेदनाएं व्यक्त करती हूं। गौरतलब है कि बैतूल के झाल्लर में शुक्रवार तड़के एक एसयूबी (स्पोर्ट्स यूटिलीटी व्हीकल) की, एक खाली बस से टक्कर हो गई । इससे एसयूबी में सवार दो बच्चों समेत 11 लोगों की मौत हो गई।



