हिंदू युवा वाहिनी को किया गया भंग, सभी सदस्यों ने थामा सनातन जागरण अभियान का हाथ

जगदलपुर। हिंदू युवा वाहिनी की जिला इकाई को स्थानीय सदस्यों ने अपनी सभी समितयों की बैठक आहूत कर सर्व सहमति से जिला एवं नगर के समस्त इकाइयों को भंग कर दिया है। ऐसा प्रदेश संयोजक एवं अध्यक्ष श्री हरिहर नाथ योगी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री श्री अनुराग शर्मा की अनुशंसा से किया गया है।
ज्ञात हो कि विगत कुछ महीनों से हिंदू युवा वाहिनी को देशभर में भंग किये जाने को लेकर कई सारे अटकलें लगाई जा रही थी। विभिन्न समाचार माध्यमों के जरिए हिंदू युवा वाहिनी की देश भर की इकाईयों को भंग किये जाने की खबर समय-समय पर मीडिया के माध्यम से मिलती रही जिसके बाद से ही छत्तीसगढ़ को लेकर भी असमंजस की स्थिति बनी हुई थी।
उल्लखनीय है कि बीते कुछ समय से हिंदू युवा वाहिनी के संस्थापक, संरक्षक एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा हिंदू युवा वाहिनी की देशभर की सभी समितियों को बंद कर दिए जाने की जानकारी विभिन्न समाचार माध्यमों के जरिए से प्राप्त हुई थी उसके बाद से ही देश भर में वाहिनी की गतिविधियों को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई थी इसी वजह से विगत कुछ समय से हिंदू युवा वाहिनी ने अपनी गतिविधियां देश एवं प्रदेश भर में रोक रखी थी। असमंजस एवं संशय की स्थिति को देखते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश संयोजक एवं अध्यक्ष श्री हरिहर नाथ योगी जी एवं प्रदेश संगठन महामंत्री अनुराग शर्मा जी की मौखिक अनुशंसा से छत्तीसगढ़ की समस्त इकाइयों को अगली सूचना तक भंग कर दिया गया है। उनका कहना है कि जब पूरे देश में फिर से हिंदू युवा वाहिनी का गठन वाहिनी के संरक्षक एवं संस्थापक श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा दुबारा किया जाएगा उस वक्त छत्तीसगढ़ में भी संगठन को पुनर्गठित किया जाएगा तब तक के लिए संगठन की सभी गतिविधियों को विराम देते हुए प्रदेश की सभी समितियों को बंद किया जाना चाहिए इसके बाद बस्तर के सभी पदाधिकारी एवं सदस्य एवं कार्यकर्ताओं ने मिलकर बस्तर की भी सभी इकाइयों को भंग करने का निर्णय सर्व सहमति से लिया है इसके पश्चात सभी सदस्यों ने उक्त बैठक में ही सर्व सहमति से सनातन जागरण अभियान में शामिल होने और सनातन हिंदू धर्म को मजबूती देने “यतो धर्मस्ततो जयः” की अवधारणा को साकार करने का संकल्प लेते हुए धर्म रक्षा, राष्ट्र रक्षा, धर्म जागरण, गौ रक्षा, मातृशक्ति रक्षा एवं धर्मांतरण को रोकने के संकल्पना को आगे बढ़ाने हेतु सनातन जागरण अभियान का हाथ थामा।
इस बैठक में जिला के समस्त पदाधिकारी सहित जिला प्रभारी श्री रोहित सिंह आर्य, जिला अध्यक्ष श्री परमेश राजा जिला संगठन महामंत्री श्री प्रदीप गुहा जिला उपाध्यक्ष श्री धीरेंद्र सिंह, प्रभाकर मिश्रा, श्री नवीन सिंह ठाकुर, श्री हरीश पारेख, श्री गोपाल तीर्थनी, श्री सुशील चौहान श्री ओमप्रकाश मौर्य, जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती किरण नथानी जिला महिला संगठन महामंत्री श्रीमती त्रिलोका दास मानिकपुरी नगर मंत्री सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।



