दीक्षा होमियोपैथिक क्लिनिक द्वारा वृद्धा आश्रम में निःशुल्क मेडिकल जांच एवम कंबल बाटे गए

 

जगदलपुर–दीक्षा होमियोपैथिक क्लिनिक द्वारा आज दिनाँक 02 दिसम्बर 2020 को क्लिनिक के एक साल पूरा होने पर धरमपुरा पर स्थित वृद्धा आश्रम में वृद्धजनों माताओ का निःशुल्क इलाज होमियोपैथिक के माध्यम से किया गया,जिसमे कोरोना से लड़ने हेतु दवाइयाँ भी उपलब्ध की गई एवम समस्त वृद्धजनों का हेल्थ कार्ड भी बनाया गया जिससे निःशुल्क इलाज हमेशा के लिए किया जा सके।
जगदलपुर के जाने माने होमियोपैथिक डॉक्टर दीक्षा सिंह के सौजन्य से किया गया जिसमें समस्त वृद्धजनों को कंबल व मिठाईया भी बाटी गई एवम वृक्षारोपण भी किया गया।दीक्षा सिंह ने कहा लोगो मे प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने एवम कोरोना से लड़ने हेतु ये दवाईयां जरूरी है।हेल्थ कार्ड जारी भी किया गया जिससे निःशुल्क इलाज के साथ सेवा कार्य भी किया जाएगा।मेरे प्रेणना श्रोत मेरे आदरणीय चाचा(काकू) किरण देव है जिनसे मुझे प्रेणना मिली।संग्राम सिंह राणा का इस कार्यक्रम में बड़ा योगदान है।समाज कल्याण के डिप्टी डायरेक्टर वैशाली मरडकर का बहुत बहुत धन्यवाद प्रेषित करती हूँ व प्रबंधक जी.आर. ठाकुर का भी धन्यवाद देती हूँ एवम समस्त आदरणीय वृद्धजनों का भी आभार देती हूँ।
इस कार्यक्रम में डॉ हर्षिता लक्ष्मी यैय्यर, सुरेश कश्यप,सविता बघेल सहित स्टॉप उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button