गोविन्द कश्यप बने एनएसयुआई सोशल मीडिया विभाग जिला अध्यक्ष

 

जगदलपुर। भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयुआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे और जिला अध्यक्ष निलम कश्यप द्वारा बस्तर जिले में सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष बतौर गोविन्द कश्यप को नियुक्त किया है वह मुलत: चित्रकोट विधानसभा क्षेत्र के पोटानार के गुच्चागुड़ा के निवासी हैं। सोशल मीडिया जिलाध्यक्ष बनने पर युवाओं और छात्रों में खुशी की लहर है।* *एनएसयुआई सोशल मीडिया अध्यक्ष गोविन्द कश्यप ने कहा कि पार्टी द्वारा जो दायित्व दिया गया है उस पर खरा उतरते हुए सोशल मीडिया के माध्यम से संगठन का प्रचार प्रसार करना मेरी प्राथमिकता होगी। पार्टी द्वारा जो दायित्व दिया गया है उसके लिए श्री कश्यप ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम, सांसद दीपक बैज, बस्तर विकास प्राधिकरण अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, विधायक रेखचंद जैन, विधायक राजमन बेंजाम, बस्तर जिला अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष ग्रामीण बलराम मौर्य, बस्तर जिला कांग्रेस कमेटी जिला अध्यक्ष शहर राजीव शर्मा,एनएसयुआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे, प्रदेश चेयरमैन सोशल मीडिया असलम मिर्जा, राष्ट्रीय संयोजक अयफाज़ मेमन, प्रदेश महासचिव मनोहर सेठिया, ग्रामीण जिलाध्यक्ष नीलम कश्यप, शहर जिलाध्यक्ष विशाल खम्बारी, व आईटी सेल प्रदेश महासचिव योगेश पानीग्राही व पार्टी के वरिष्ठ व कनिष्ठ नेताओं का आभार व्यक्त किया है।

Related Articles

Back to top button