पोषण बाड़ी योजना से किसानों की जिंदगी में आई खुशहाली-चंद्राकर

 

किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने चलाई जा रही योजना

 

महासमुंद। संसदीय सचिव व विधायक विनोद सेवनलाल चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश सरकार की पोषण बाड़ी योजना से किसानों की जिदंगी में खुशहाली आई है।

संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने कहा कि प्रदेश में भूपेश सरकार द्वारा किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए पोषण बाड़ी विकास योजना चलाई जा रही है। इसका फायदा किसानों को मिल रहा है और उनकी आमदनी में इजाफा हो रहा है। महासमुंद जिले में किसानों के घर के समीप 3922 बाड़ियाँ चयनित की गयी है। यहाँ स्थानीय जलवायु वातावरण पानी की उपलब्धता मिट्टी और मौसम के अनुरूप उन्नत किस्म की साग-सब्ज़ियों, फल लेने के लिए किसानों को प्रेरित किया जा रहा है। इस संबंध में पिछले दिनों संसदीय सचिव श्री चंद्राकर ने उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों से चर्चा कर इस योजना के बेहतर क्रियान्वयन के निर्देश दिए। अधिकारियों ने संसदीय सचिव श्री चंद्राकर को बताया कि किसानों को विभिन्न प्रजातियो के फलदार पौधों नीबू, आम, करोदा, अमरूद, मुनगा, पपीता और कटहल आदि का वितरण किया गया है। इसमें बेहतर सफलता मिल रही है। गौरतलब है कि पोषण बाड़ी योजना गोठान योजना का एक हिस्सा है। यह छत्तीसगढ़ सरकार की गोठान योजना का अंग है जो स्वयं नरवा, ग़रवा, घुरवा और बाड़ी का अंश है। पोषण बाड़ी योजना छत्तीसगढ़ शासन के उद्यान विभाग की महत्वपूर्ण योजना है। यह योजना बाड़ी विकास योजना से मिलती जुलती है। इस योजना के अंतर्गत सरकार के द्वारा किसानों को उनकी स्वंय की बाड़ी में सब्जी की फसल उगाने के लिये बीज प्रदाय की जाती है। यह बीज उन्हें यह बीज उन्हें निःशुल्क दी जाती है।

 

Related Articles

Back to top button