आतंकी हमले में यूपी के दो मजदूरों की मौत

नई दिल्ली.  जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों की गतिविधियां एक बार फिर से बढ़ रही है। कश्मीरी पंडित की हत्या के कुछ दिनों बाद एक बार फिर घाटी से टारगेट किलिंग की घटना सामने आई है। जम्मू कश्मीर के शोपियां में आतंकियों ने दो गैर-कश्मीरी मजदूरों की ग्रेनेड हमला कर हत्या कर दी। ये दोनों उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रहने वाले थे। बताया जा रहा है कि जिस समय ग्रेनेड से हमला किया गया उस समय लोग सो रहे थे। बताया जा रहा है कि टारगेट ग्रेनेड हमला हरमन इलाके की घटना की है। हमले की सूचना के बाद कश्मीर पुलिस ने घेराबंदी कर ली है और लश्कर के एक आतंकी को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस पूछताछ कर रही है।

शोपियां के हरमन इलाके में आंतकियों ने बीती रात सो रहे दोनों मजदूरों पर ग्रेनेड फेंक दिया। इस घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तुरंत उनको अस्पताल भर्ती कराया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बारे में बात करते हुए एडीजीपी कश्मीर जोन विजय कुमार ने कहा कि प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा का हाइब्रिड आतंकी इमरान बशीर गनी, हरमन थे। गनी ने इन मजदूरों को निशाना बनाते हुए ग्रेनेड फेंका था। घटना के बाद शोपियां पुलिस ने आंतकियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस आगे की जांच और छापेमारी कर रही है।

एडीजीपी कश्मीर जोन विजय कुमार ने कहा ने कहा कि आतंकवादियों ने शोपियां के हरमन में हैंड ग्रेनेड फेंका। इस घटना में उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के रहने वाले दो मजदूरों मनीष कुमार और राम सागर घायल हो गए। बाद में उनकी मौत हो गई।

कश्मीर जोन की पुलिस ने ट्वीट कर इस घटना के बारे में जानकारी दी। उन्होंने लिखा, आतंकियों ने शोपियां के हरमन में हथगोला फेंका, जिसमें यूपी के दो मजदूर मुनीश कुमार और राम सागर दोनों यूपी के कन्नूज जिले के निवासी घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि हमले के समय दोनों मजबूर सो रहे थे। घटना के बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

Related Articles

Back to top button