बस्तर सांसद दीपक बैज को हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव मे मिली बड़ी जिम्मेदारी।

सांसद श्री बैज को हिमाचल प्रदेश के पांच सीटों का बनाया गया पर्यवेक्षक।
जगदलपुर ।स्थानीय सर्किट हाउस जगदलपुर में सांसद दीपक बैज को हिमाचल प्रदेश के पांच विधानसभा का पर्यवेक्षक बनाने के बाद कार्यकर्ताओं ने बुके एवं मुंह मीठा करा कर बधाई एवं शुभकामनाएं दी…इस दौरान निगम अध्यक्ष कविता साहू,कांग्रेस कमेटी ब्लाक अध्यक्ष तोकापाल सहदेव नाग,सांसद प्रतिनिधि सुशील मौर्य,युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष संदीप दास,सायमा अशरफ,युवा कांग्रेस महासचिव व मीडिया प्रतिनिधि अनुराग महतो,शादाब अहमद,महेश द्विवेदी,एस.नीला,रजत जोशी,सुलो कश्यप एवम अन्य मौजूद रहे।*



