ब देश भर में 13 मार्च को अडानी के खिलाफ सभाएं करने के साथ राजभवन मार्च

रायपुर. कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन ने देश भर में गौतम अडानी और केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। रायपुर में हुए कांग्रेस के राष्ट्रीय महाधिवेशन में बनी रणनीति के तहत अब देश भर में 13 मार्च को अडानी के खिलाफ सभाएं करने के साथ राजभवन मार्च होगा। राजधानी रायपुर में होने वाले इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा के साथ अन्य राष्ट्रीय नेता आ रहे हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के साथ कई मंत्री और प्रदेश के पदाधिकारी भी शामिल होंगे।
कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला का कहना है, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में क्रोनी कैपिटलिज्म नीति के कारण देश का नुकसान हो रहा है। गहरे आर्थिक संकट के समय भाजपा की मोदी सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है और एसबीआई व एलआईसी जैसी सार्वजनिक संस्थाओं को अडानी समूह में निवेश करने को मजबूर कर रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के करोड़ों लोगों की बचत जोखिम में है, जिसके खिलाफ देशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा चरणबद्ध आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 13 मार्च को दोपहर 12 बजे आंबेडकर चौक, रायपुर में प्रदेश कांग्रेस द्वारा राजभवन मार्च का आयोजन किया गया है। इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी शैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, एआईससी के प्रदेश प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेता विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में पहले सभा होगा जिसमें नेताओं को उद्बोधन होगा। इसके बाद आंबेडकर चौक से राजभवन तक पैदल मार्च होगा। कांग्रेस का प्रतिनिधि मंडल राज्यपाल से मिलकर ज्ञापन सौंपेगा।

Related Articles

Back to top button