संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत 13 दिसम्बर को सबेरे 6 बजे वर्चुअल मैराथन में होंगे शामिल

 राज्य के नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील

 

 

 

रायपुर।संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत 13 दिसम्बर को सबेरे 6 बजे वर्चुअल मैराथन में भाग लेंगे। श्री भगत ने राज्य के नागरिकों से इस गरिमामय आयोजन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की है। उन्होंने प्रतिभागियों से वर्चुअल मैराथन में भाग लेते समय सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का आग्रह किया है। छत्तीसगढ़ में नई सरकार के दो साल पूरा होने पर 13 दिसम्बर को वर्चुअल मैराथन का आयोजन किया गया है। इसका आयोजन राज्य शासन के खेल एवं युवा कल्याण विभाग और जनसंपर्क विभाग द्वारा किया गया है।

Related Articles

Back to top button