दुर्ग में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या

दुर्ग : जिले के कुम्हारी में एक ही परिवार के 4 लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई. मृतक में पति पत्नी और दो बच्चे शामिल है. कुम्हारी थाना के ग्राम कपसदा अकोला रोड की घटना है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और डॉग स्क्वॉयड मौके पर पहुंची है. जांच शुरू कर दी गई है.

पुलिस ने मृतक के भाई पर हत्या का शक जताया है. मृतकों की पहचान भोलानाथ यादव 34 वर्ष, पत्नी नैला यादव 30 वर्ष, बेटा परमद यादव 13 वर्ष, बेटी मुक्ता यादव 8 साल के रूप में हुई है. भोलानाथ यादव पिछले 12 साल से कुम्हारी में बाड़ी में रहकर काम करता था. वे मूलत: बालंगीर ग्राम देरगा सिंधी कला ओडिशा के रहने वाले हैं.

दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने बताया ” पति पत्नी और दो बच्चों की कुल्हाड़ी मारकर निर्मम हत्या की गई है. कुल्हाड़ी रिकवर कर ली गई है. प्रथम दृष्टया ये पता चल रहा है कि आरोपी घर की संरचना के बारे में जानता है. भाई पर हत्या का शक जा रहा है. उसके शरीर पर चोट के निशान है. किसी तरह का स्ट्रगल मार्क नहीं दिख रहे हैं. जमीन विवाद हो सकता है. फिंगर प्रिंट लिए गए हैं. रात को साढ़े 8 बजे डेढ़ घंटे तक पत्नी ने फोन पर बात की है. घटना 10 बजे के बाद की है. जल्द खुलासा किया जाएगा.

Related Articles

Back to top button