श्रीलंका को पहले आईएमएफ को अपनाना चाहिए था: मंत्री

कोलंबो, श्रीलंका के वित्त मंत्री रंजीत सियाम्बलपतिया ने कहा है कि पिछली सरकारों ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) के साथ समझौतों का पालन किया होता तो देश को घोर आर्थिक संकट का सामना नहीं करना पड़ता।
‘द आइलैंड’ अखबार में बुधवार को यहां प्रकाशित अपने लेख ने श्री सियाम्बलपतिया स्वीकार किया कि देश सबसे खराब आर्थिक संकट का सामना कर रहा है। उन्होंने साथ ही, चेतावनी दी कि सरकार इस बार आईएमएफ की जांच के दायरे में होगी।



