दो अधिवक्ता लोरमी में बने नोटरी
रायपुर।राज्य शासन ने लोरमी के दो अधिवक्ता बलराम बघेल एवं भुनेश्वर प्रसाद कश्यप को लोरमी में नोटरी नियुक्त किया है छत्तीसगढ़ शासन विधि एवं विधायी कार्य विभाग रायपुर के अतिरिक्त सचिव श्री अनिल कुमार पांडेय के हस्ताक्षर से दोनों अधिवक्ताओं को वृत्तिक लोरमी के नोटरी पद पर नियुक्त आदेश जारी किया ।
ज्ञात हो कि लोरमी में दो नोटरी का पद स्वीकृत था ,जिसमें 25 अधिवक्ताओं ने उक्त नियुक्ति के लिए हिस्सा लिया था जिसमें से श्री बघेल एवं कश्यप को सफलता मिली है।



